फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yoga camp for drug addicts in SBD District Hospital

एसबीडी जिला अस्पताल में नशा रोगियों के लिए योग शिविर

Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yoga camp for drug addicts in SBD District Hospital
जिला अस्पताल में रोगियो के लिये योग का शुभारंभ करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल स्थित एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर में भर्ती नशा रोगियों के लिए योग शिविर शुरू किया गया है। मंडलायुक्त लोकेश एम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर योग शिविर का शुभारंभ किया। योगाचार्य गुलशन ने रोगियों को कई योग क्रियाएं कराईं और उनके लाभ बताए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम. की पहल पर एम्स दिल्ली के द्वारा एसबीडी जिला अस्पताल में एटीएफ सेंटर स्थापित किया गया है। यहां नशे की लत के शिकार रोगियों की काउंसिलिंग से लेकर पूर्ण इलाज किया जाता है। एटीएफ वार्ड, बर्न वार्ड की बिल्डिंग में चल रहा है, जो दस बेड का है। 17 अप्रैल 2022 को यहां छह मरीजों को भर्ती कराया था। वर्तमान में यहां करीब आठ मरीज भर्ती हैं। कुछ मरीज बीते कई दिन से चिकित्सकों और स्टाफ के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वह वार्ड के दरवाजे की कुंडी से लेकर शौचालय के दरवाजे तक तोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, वार्ड ब्वॉय का गला तक पकड़कर बदसलूकी कर चुके हैं। अमर उजाला ने 14 मई के संस्करण में इस पर प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। ऐसे में मंडलायुक्त ने नशा रोगियों को तन के साथ ही मन से भी स्वस्थ बनाने का निर्णय लिया है। उनकी पहल पर रोगियों के लिए शुक्रवार से योग शिविर शुरू किया गया है। मंडलायुक्त ने खुद शिविर का शुभारंभ किया। सुबह रोजाना इन मरीजों को ध्यान, योग और प्राणायाम सिखाया जाएगा। योगाचार्य गुलशन ने कहा कि योग ना केवल हमें तन से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन से भी स्वस्थ रखता है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. केवी सिंह, डॉ. शिवेंद्र सिंह, देव कुमार, शशि कुमार सैनी, आरपी सेमवाल आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में रोगियो को योग कराते योगाचार्य गुलशन कुमार

जिला अस्पताल में रोगियो को योग कराते योगाचार्य गुलशन कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed