{"_id":"62d5a2aa0c533a2fea322fe6","slug":"xen-and-sdo-sat-in-the-sun-and-staged-a-sit-in-saharanpur-news-mrt597548694","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को धूप में बैठा भाकियू (तोमर) ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को धूप में बैठा भाकियू (तोमर) ने दिया धरना
विज्ञापन
बेहट में भाकियू तोमर के धरने पर धूप में बैठाए गए एक्सईएन व एसडीओ
- फोटो : SAHARANPUR
एक्सईएन और एसडीओ को धूप में बैठाकर दिया धरना
बेहट (सहारनपुर)। विद्युत निगम से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर सोमवार को भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने एसडीओ व एक्सईएन को अपने बीच धूप में बैठा लिया। समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर दोनों अधिकारियों को उठने दिया गया।
भाकियू तोमर के कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल के नेतृत्व में शाकंभरी धाम कालोनी स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि बिजली विभाग से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। मुजफ्फराबाद के अतर सिंह ने कहा कि घरेलू कनेक्शन को कॉमर्शियल दर्शा कर बिल की वसूली की जा रही है। निजी नलकूपों को बिजली की आपूर्ति करा रही लाइनों की तार आज भी लोहे की है और जर्जर हालत में है। नलकूपों व घरेलू कनेक्शनों के बिल गलत भेजे जा रहे है। कई बार इन सभी समस्याओं के संबंध में विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिए जा चुके है, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों से कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से उनकी समस्याओं के समाधान की एवज में घूस मांगी जाती है।
इसी दौरान एसडीओ और एक्सईएन वहां पहुंच गए। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों को अपने बीच धूप में बैठा लिया और नारेबाजी करने लगे। एक्सईएन के सभी समस्याओं का समाधान जल्द कराने का आश्वासन देने पर ही धरना समाप्त किया गया और अल्टीमेटम दिया गया कि यदि आठ दिन में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो वह पुन: धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करने वालों में सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज, युवा जिलाध्यक्ष पारित उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष बेहट विकास कांबोज, शहजाद, अशोक कांबोज, प्रवीण कांबोज, मुकेश, कय्यूम, बबलेश, राजू कश्यप, जोनिश, अनिल चौधरी आदि रहे।
किसानों की विद्युत बिलों और लाइनों से संबंधित कुछ समस्याएं थी, जिनका जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। - एसके निर्भय, एक्सईएन