फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrong name in the list, Ayushman is not able to make it

Saharanpur News: सूची में गलत नाम, नहीं बन पा रहे आयुष्मान

Sat, 14 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wrong name in the list, Ayushman is not able to make it
आयुष्मान कार्यालय
सहारनपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का सूची में नाम गलत होने से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। बीमार पड़ने पर पीड़ित नाम में संशोधन के लिए आयुष्मान केंद्रों के चक्कर काट रहे। समाधान नहीं होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा। ऐसे में हालात यह है कि हजारों लोगों को मुफ्त इलाज का सपना अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 2,33,598 परिवार के 8,67,367 लाख सदस्यों को मुफ्त इलाज की सुविधा दिया जाना है। योजना के तहत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। जिले में वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना के अनुसार लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है। जनगणना के समय परिवार के कुछ सदस्यों का नाम गलत अंकित हो गया, जिसका खामियाजा अब उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने में भुगतना पड़ रहा है।आयुष्मान कार्ड बनवाने केंद्र पर जाते तो सूची में नाम तथा आधार कार्ड में नाम तालमेल नहीं है, जिससे उनका कार्ड नहीं बन पा रहा और वह मुफ्त इलाज से वंचित हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में इस तरह की शिकायत आ रही हैं।
विज्ञापन

-- आयुष्मान योजना पर एक नजर
कुल लाभार्थी परिवार - 2,33,598

कुल लाभार्थी सदस्य - 8,67,367

परिवारों के आयुष्मान कार्ड बने - 7,14,791

आयुष्मान कार्ड पर इलाज मिला - 80,210
निजी व सरकारी अस्पताल की संख्या - 88
आयुष्मान कार्ड में जिले की प्रदेश में रैंक - 02
केस नंबर-एक
शहर निवासी अशोक कुमार आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं। योजना की पात्रता सूची में नाम अनुराग लिखा है। नाम गलत होने से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के चलते निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-दो
नानौता निवासी रहनुमा आयुष्मान योजना की लाभार्थी हैं। इनका लाभार्थी सूची में नाम रहनमा लिख गया। जिससे योजना के तहत मुफ्त इलाज से वंचित हैं। नाम ठीक कराने के लिए कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। संशोधन का विकल्प न होने के कारण पत्र लेकर वापस भेज दिया।

आयुष्मान योजना के लाभार्थी सूची में तथा आधार कार्ड में नाम अलग-अलग होने की शिकायतें आ रही हैं। पोर्टल पर नाम संशोधन का विकल्प न होने से समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लाभार्थियों को आधार कार्ड में ही अपना नाम ठीक कराना पड़ेगा।

- डॉ. धर्मवीर सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed