फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrestlers will be selected for the competition on October 16 and 17

प्रतियोगिता के लिए 16 और 17 अक्तूबर को होगा पहलवानों का चयन

Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers will be selected for the competition on October 16 and 17
सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं गौतमबुद्ध नगर और गोरखपुर में आयोजित होनी हैं। प्रतियोगिताओं के लिए पहलवानों का चयन होना है, जिनके लिए क्रमश: 16 और 17 अक्तूबर को ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि जूनियर वर्ग की बालक और बालिकाओं की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 23 और 24 अक्तूबर को गौतमबुद्ध नगर में होगी। इसके लिए पहलवानों का चयन किया जाना है, जिसका ट्रायल 16 अक्तूबर की पूर्वाह्न 11 बजे फुलवारी आश्रम स्थित अखाड़े पर होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 2001 के बीच का होना चाहिए। इसके अलावा सीनियर महिला एवं पुरुषों की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक गोरखपुर में होगी। इसके लिए भी पहलवानों का चयन किया जाना है। जिसका ट्रायल 17 अक्तूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल सुबह 10:30 बजे से होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर उसे भरकर शुल्क जमा कराना होगा। उसके बाद ही ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed