फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship of the best true religion on the fifth day of the Paryushan festival

पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन की उत्तम सत्य धर्म की पूजा

Mon, 05 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Worship of the best true religion on the fifth day of the Paryushan festival
नानौता में पूजा अर्चना करती जैन महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
पर्युषण पर्व के पांचवें दिन की उत्तम सत्य धर्म की पूजा
विज्ञापन

सहारनपुर, नकुड़/ नानौता/ चिलकाना/ रामपुर मनिहारान। विश्व शांति और कल्याण के महापर्व पर्युषण का पांचवां दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें पुष्पदंत भगवान, पारसनाथ भगवान की पूजा के साथ 108 अर्घ्य समर्पित किए गए। पर्युषण पर्व के पांचवें दिन बताया गया कि जो सत्य पर अटल है वही साधक है और ईश्वर को अंतिम सत्य मानना ही उत्तम सत्य है।
नकुड़ में श्री आदिनाथ जैन दिगंबर मंदिर में पर्युषण पर्व के चलते पांचवें दिन 13 दीप विधान का पाठ करते हुए उत्तम सत्य धर्म की पूजा और पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। रात्रि महिला जैन मिलन की ओर से आयोजित धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता में रुड़की से पधारी रेनू जैन, संदीप जैन, अंजलि जैन, शिवानी जैन, शिवांगी जैन, मणि जैन ने पुरस्कार प्राप्त किया। जैन मिलन के पंकज जैन, विवेक जैन द्वारा निकाले गए लकी ड्रॉ में रेमी जैन, मानसी जैन संयम जैन विजयी रहे।
विज्ञापन

नानौता के निर्मलयतन भवन में भगवान पुष्पदंत की विश्व की सबसे उंची प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू चढ़ाया। पीले वस्त्र धारण कर जैन धर्म के लोगों ने पूजा-अर्चना की और जिनेंद्र भगवान का जलाभिषेक किया। सुशील कुमार जैन, प्रमोद जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, अजय कुमार जैन, रेखा जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, अनिल कुमार जैन, संदीप जैन, आशीष जैन, हिमांशु जैन, अंकुर जैन, प्रियंका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर में जैन विद्वान पं. चेतन शास्त्रीय तथा ध्रुव शास्त्री ने कहा कि आज उत्तम सत्य धर्म का दिन है। जहां क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच आत्मा का स्वभाव है, वहीं सत्य, संयम, तप, त्याग इन गुणों को प्रगट करने के उपाय हैं। जैन दर्शन में सत्य का अर्थ मात्र ज्यों का त्यों बोलने का नाम सत्य नहीं है, बल्कि हित-मित-प्रिय वचन बोलने से है।

रामपुर मनिहारान में चातुर्मास कर रहे जैन संत आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में मोहल्ला इकराम स्थित प्राचीन जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा के पश्चात आदिनाथ पूजा, पुष्पदंत पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पूजा, उत्तम सत्य धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गई। जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, उपप्रधान निपुण जैन मंत्री, अभिषेक जैन, अनुराग जैन, शशांक जैन, अमित जैन, विजय जैन, अर्जाव जैन, भूपेंद्र जैन आदि रहे।

नानौता में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्धालु

नानौता में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

सुलतानपुर के जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक करते जैन श्रद्धालु

सुलतानपुर के जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक करते जैन श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान के जैन मंदिर में आयोजित धार्मिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिला व बच्चे

रामपुर मनिहारान के जैन मंदिर में आयोजित धार्मिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिला व बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed