फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   World Brain Day: Neurosurgeon and neurologist in the district hospital

विश्व मस्तिष्क दिवस : जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन न न्यूरोलॉजिस्ट

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
World Brain Day: Neurosurgeon and neurologist in the district hospital
-मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद किया जाता है हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

-तनाव के कारण जिले में हर हर साल बढ़ते जा रहे दिमाग के रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन चिकित्सक नहीं हैं, जिस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत मेरठ, देहरादून, चंडीगढ़ या दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। तनाव बढ़ने से हर साल दिमाग के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
एसबीडी जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं, जिसमें से तीन से चार मरीजों को न्यूरोलॉजिस्ट चिकित्सक नहीं होने की वजह से रेफर कर दिया जाता है। सबसे ज्यादा ट्रॉमा के मरीजों को परेशानी होती है। दुर्घटना में घायल होकर आने वाले मरीज न्यूरोलॉजी डॉक्टर के अभाव में हायर सेंटर भेज दिए जाते हैं। इस दौरान कई बार मरीजों की जान जाने का खतरा भी रहता है। वहीं, काम बढ़ने से युवाओं में तनाव बढ़ रहा है। इसके अलावा भी अन्य कई कारण है, जिसकी वजह से दिमाग के रोगी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि अस्पताल में कई स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी है। इसे लेकर कई बार शासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक स्पेशलिस्ट चिकित्सक को नियुक्त नहीं किया गया है। जिसकी वजह से मरीज को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
--स्ट्रोक से बचने के उपाय

-शुगर की नियमित जांच कराना

-ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना

-सामान्य मात्रा में मीठे का सेवन करना

-घी, बटर सहित तैलीय चीजों का सेवन कम करना

-भोजन में फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed