फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers will get the benefit of accident insurance scheme

श्रमिक पाएंगे दुर्घटना बीमा योजना का लाभ

Sun, 13 Jun 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Workers will get the benefit of accident insurance scheme
सहारनपुर। अब असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी श्रम विभाग की दो योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल हैं। इसके लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा हाल ही में शुरू किए गए पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को गंभीर बीमार होने या दुर्घटना होने पर उपचार कराने के लिए आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी तक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अब प्रदेश सरकार ने ऐसे श्रमिकों को इन दोनों योजनाओं से जोड़ा है। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा प्रति परिवार प्रतिवर्ष दी जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को अपने मजदूर होने का घोषणापत्र भी देना होगा। श्रम विभाग जांच कराने के बाद श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देगा।
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के कर्मकार
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की श्रेणी में 45 प्रकार के काम करने वाले शामिल हैं। इनमें धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाला, हथठेली लगाने वाला, फुटकर सब्जी, फल, फूल विक्रेता, चाय एवं चाट का ठेला लगाने वाला, फुटपाथ व्यापारी, कुली, लाइट उठाने वाला, कैटरिंग करने वाला, फेरी लगाने वाला, वाहन मरम्मत करने वाला, ऑटो चालक, सफाई कामगार, ढोल- बाजा बजाने वाला, खेतीहर कर्मकार, ठेका मजदूर, समाचार पत्र बांटने वाला और रसोईया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। - शक्तिसैन मौर्य, उप श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed