फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers should go from village to village and house to house to strengthen the party

Saharanpur News: पार्टी की मजबूती के लिए गांव दर गांव और घर-घर जाएं कार्यकर्ता

Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Workers should go from village to village and house to house to strengthen the party
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से गांव दर गांव घर-घर जाने का आह्वान किया। वह रविवार को पार्टी के मंडल कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के हर संगठन के व्यक्ति को आराम छोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए घर से निकलना होगा। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना होगा। बसपा की सरकारों में हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था के बारे में भी जनता को बताना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के लिए काम करने वाले नए कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य मंडल प्रभारी कुलदीप बालियान ने कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में जुटने की अपील की। समीक्षा बैठक में मंडल प्रभारी सरफराज राइन, विनोद कुमार सहगल, जिला प्रभारी राजेश प्रधान, एसआलम, रजनीश उजाला, अजब सिंह, मेहरबान मुखिया, रविंद्र गुर्जर, सतीश, रजनीश बंधु के अलावा बामसेफ और बीपीएफ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed