फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work with effective action plan for water conservation: Mandalayukta

जल संरक्षण को प्रभावी कार्ययोजना से करें कार्य: मंडलायुक्त

Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work with effective action plan for water conservation: Mandalayukta
सहारनपुर। जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए 30 नवंबर तक जल शक्ति अभियान 2021 चलेगा। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों और जल स्रोत के पुनर्जीवन के लिए प्रभावी कार्ययोजना से कार्य करें। जल संसाधन और वर्षा जल संग्रहण पारंपरिक व अन्य जल श्रोतों, तालाबों का पुनर्जीवन, बोरवेल्स का पुन प्रयोग व रिचार्ज के साथ जलग्रहण क्षेत्र के विकास एवं सघन वनीकरण का कार्य कराएं।
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान को लेकर जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी, ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी, नगर निगम स्तर पर नगरायुक्त, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर अधिशासी अधिकारियों को अभियान के समन्वय और अनुश्रवण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। मंडलायुक्त ने कहा कि किसानों को कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रशिक्षण के माध्यम से सिंचाई के लिए जल कुशल तकनीक, माइक्रो इरिगेशन के प्रयोग को लोकप्रिय बनाया जाए। जल के अधिक प्रयोग से फसलों को होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक करें। तालाबों से अतिक्रमण हटवाकर जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कराते हुए जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लघु एवं सहायक नदियों को समुदाय द्वारा संचालित नदी बेसिन प्रबंधन के माध्यम से पुनर्जीवित कराया जाए। जलाशयों की सूची तैयार कर जीआईएस मैपिंग कराई जाए। सभी ग्राम पंचायतों में जीआईएस आधारित जल संग्रहण विकास योजनाएं बनाई जाए। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर वर्षा जल संचयन व्यवस्था की जाए। जल शक्ति मंत्रालय के पोर्टल पर डाटा समय से अपडेट करें और अभियान की प्रगति से शासन को भी अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed