फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work wisely, do not risk your life

समझदारी से लें काम, जोखिम न डालें अपनी जान

Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Work wisely, do not risk your life
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में मिलने वाली छूट के दौरान बाजारों में लापरवाही हो रही है। लोग शारीरिक दूरी को भूल गए हैं। प्रशासन लोगों से नियमों का पालन करते हुए समझदारी से इस वक्त में काम लेने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को महानगर के प्रमुख चौक फव्वारा पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इसी तरह मोरगंज बाजार में किरयाना की दुकानों पर ग्राहक और दुकानदार शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। दुकानदारों की ओर से सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है, जबकि प्रशासन के निर्देश है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएं और थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसी तरह शहीदगंज बाजार, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, खानआलमपुरा, हकीकतनगर बाजार, नुमाइशकैंप, दिल्ली रोड, पुल कंबोहान, दीनानाथ बाजार, रानी बाजार, शुगर मिल तिराहा, मानकमऊ और देहरादून रोड के बाजारों में हालात देेखने को मिले हैं।
विज्ञापन

बाजोरिया रोड पर सबसे ज्यादा बुराहाल
देहरादून चौक से लेकर जिला अस्पताल तक चिकित्सकों के क्लीनिक हैं। यहां चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर रोजाना मरीजों की भीड़ लग रही है, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की चेकिंग, काटे चालान
सहारनपुर। पुलिस ने घंटाघर, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, बेरीबाग, नवाबगंज चौक, अग्रसेन चौक, नकुड़ तिराहा, कोर्ट रोड पर चंद्रनगर चौकी, सिविल लाइन चौकी, हसनपुरी चुंगी आदि इलाकों में पुलिस ने चेकिंग कर 300 लोगों के चालान काटे।

समझदारी से काम लेने की जरूरत: एसपी सिटी
सहारनपुर। एसपी सिटी राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि समझदारी से काम लें। सुबह के समय खुलने वाली आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ न लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। व्यापारी दुकानों पर सैनिटाइजर और थर्मल की स्क्रीनिंग की व्यवस्था करें और कहीं भी भीड़ न लगने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed