{"_id":"6455492d4f5da8bd12053b18","slug":"work-will-be-expedited-on-the-affected-development-works-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-1969-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रभावित हुए विकास कार्यों पर तेजी से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रभावित हुए विकास कार्यों पर तेजी से होगा काम
विज्ञापन
- सरकारी तंत्र के चुनाव में व्यस्त होने से पड़ा था असर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरकारी तंत्र के नगर निकाय चुनाव में व्यस्त होने की वजह से विकास कार्यों की रफ्तार पर असर पड़ा था। अब देहात क्षेत्राें में तीन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य होगा, जो शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासन चुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया था। पूरा सरकारी तंत्र चुनाव में व्यस्त था। खासकर जनपद के 11 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में जल, कूड़ा प्रबंधन परियोजना और 53 ग्राम पंचायतों के कायाकल्प की योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
पिछले करीब तीन सप्ताह से इन पर कार्य न के बराबर हुआ है, जबकि अप्रैल में इन कार्यों को पूरा कराने लक्ष्य रखा गया था। मगर, अब 15 जून तक कार्य पूरा कराने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
योजना-1-
हर जल, हर घर नल योजना के तहत प्रथम चरण में करीब 70 ग्राम पंचायतों में घर-घर पाइप लाइन बिछाकर शुद्ध पेयजल पहुंचाए जाना है। इसके तहत काफी कार्य हो चुका है, लेकिन चुनाव की वजह से प्रभावित हुए कार्य को अब जल्द पूरा कराए जाने लक्ष्य रखा गया है।
योजना-2-
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए इंतजाम होने हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर कूड़ा संग्रह केंद्र भी बनने हैं, जहां सूखे, ठोस और तरल कचरे को अलग कर उन्हें उपयोगी बनाया जाना है। इसके गांवों में भी अनेक कार्य होने हैं, जिनको पूरा कराने की कवायद में जिला पंचायत राज विभाग अब जुट गया है।
योजना-3-
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही 53 ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान चल रहा है। इसके लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया था। इस कार्य को मई माह माह ही पूरा कराए जाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत स्वच्छता से लेकर विकास अनेक कार्य इन ग्राम पंचायतों में होने हैं।
वर्जन:-
चुनाव की व्यस्तता के चलते विकास के कुछ कार्यों पर असर पड़ा है, लेकिन अब सभी कार्यों को निर्धारित समय पूरा करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी