फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wood carving suffers setback... US tariff halts export orders worth Rs 300 crore

Saharanpur News: वुड कार्विंग को झटका...अमेरिकी टैरिफ से 300 करोड़ के निर्यात ऑर्डर रुके

Thu, 20 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wood carving suffers setback... US tariff halts export orders worth Rs 300 crore
सहारनपुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय उत्पादों पर टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा ने वुड कार्विंग निर्यातकों की बेचैनी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

असमंजस में फंसे निर्यातकों ने करीब 300 करोड़ रुपये के निर्यात ऑर्डर होल्ड हो गए हैं। इससे उद्यमियों और हस्तशिल्पियों में बेचैनी है।
दरअसल, रूस एवं यूक्रेन युद्ध एवं इस्राइल एवं हमास की जंग के चलते मंदी से जूझ रहे काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग के लिए अमेरिका की टैरिफ लगाने की घोषणा ने मुसीबत और बढ़ा दी है।
अमेरिका के कई आयातकों ने करीब 250 से 300 करोड़ रुपये के ऑर्डर होल्ड पर कर दिए हैं। अमेरिकी ग्राहक इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि भारतीय उत्पादों पर कितना टैरिफ लगेगा। इसके बाद ही वह काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के मूल्य को तय करेंगे।
विज्ञापन

निर्यात ऑर्डर स्थगित होने से निर्यातकों से लेकर हस्तशिल्पियों में बेचैनी है।
जनपद के कुल काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात का 50 प्रतिशत अमेरिका होता है। बता दें, कि जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की दुनिया के कई देशों में खासी मांग है। सहारनपुर के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का वार्षिक कारोबार लगभग 1300 से 1600 करोड़ रुपये का है। इसमें सालाना 1100 से 1200 करोड़ रुपये का वार्षिक निर्यात भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed