फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wood carving business caught pace, exports increased by 25 percent

वुड कार्विंग कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, 25 प्रतिशत बढ़ा निर्यात

Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wood carving business caught pace, exports increased by 25 percent
- रविंद्र मिगलानी, वुड़ कार्विंग कारोबारी एवं आईआईए के चैप्टर चेयरमैन - फोटो : SAHARANPUR
वुड कार्विंग कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, 25 प्रतिशत बढ़ा निर्यात
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन में धीमा पड़ा वुड कार्विंग उद्योग अब फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते तीन महीने में तेजी से निर्यात बढ़ा है, जो पिछले साल से 25 प्रतिशत अधिक है। यह बदलाव चीन से विवाद के कारण भी माना जा रहा है। खरीदारों ने चीन से उत्पाद मंगाने में दिलचस्पी दिखाने में कमी की है और उसका फायदा भारतीय निर्यातकों को मिल रहा है।
वुड कार्विंग के लिए सहारनपुर विश्व विख्यात है। वुड कार्विंग का सालाना कारोबार करीब 1500 करोड़ का है, जिसमें से हर साल करीब 1000 करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात होता है। खासकर अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी और स्पेन में वुड कार्विंग उत्पादों का निर्यात हो रहा है। वुड कार्विंग कारोबारियों की मानें तो अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में जो निर्यात हुआ, वह इसी तिमाही में बीते वर्ष की तिमाही से 25 प्रतिशत अधिक हुआ है। इसमें आगे और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिस तेजी से विदेशी खरीदारों ने भारतीय उत्पादों में रुचि दिखाई है, वह आशाजनक है।
विज्ञापन

घरेलू सजावटी उत्पादों की ज्यादा डिमांड
सहारनपुर में फर्नीचर के अलावा घरों और दफ्तरों में सजावट का सामान बनता है। विदेशी खरीदारों की तरफ से सजावटी सामान की डिमांड ज्यादा है। खासकर वॉल पैनल और रसोई में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुड कार्विंग उत्पादों का निर्यात बढ़ा है, आगे भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। यदि कच्चा माल, समय से भुगतान और कंटेनर की उपलब्धता की समस्या दूर हो जाए तो निर्यात और अधिक बढ़ जाएगा। - रविंद्र मिगलानी, वुड कार्विंग कारोबारी एवं आईआईए के चैप्टर चेयरमैन
वुड कार्विंग उत्पादों में डेकोरेटिव आइटम की डिमांड खूब बढ़ी है। तीन महीने में करीब 25 प्रतिशत निर्यात बढ़ा है। चीन से विवाद होने के बाद अन्य देशों ने चीन से उत्पाद मंगाने से हाथ खींच लिए हैं, जिसका फायदा हिंदुस्तान के कारोबारियों को मिलने लगा है। - रामजी सुनेजा, वुड कार्विंग कारोबारी एवं आईआईए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के ऑर्डर पूरे करने के लिए लॉकडाउन के दौरान काम नहीं हो सका। पिछले दिनों ईपीसीएच और फिर प्रदेश सरकार की तरफ से एक जिला एक उत्पाद के तहत वर्चुअल मेला लगा, जिसके बाद ऑर्डरों में इजाफा हुआ है। - औसाफ गुड्डू, वुड कार्विंग कारोबारी

- रामजी सुनेजा, वुड़ कार्विंग कारोबारी एवं आईआईए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

- रामजी सुनेजा, वुड़ कार्विंग कारोबारी एवं आईआईए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

- औसाफ गुड्डू, वुड़ कार्विंग कारोबारी

- औसाफ गुड्डू, वुड़ कार्विंग कारोबारी- फोटो : SAHARANPUR

हयात कॉलोनी में दुकानो पर सजा वुडकार्विंग का फर्नीचर

हयात कॉलोनी में दुकानो पर सजा वुडकार्विंग का फर्नीचर- फोटो : SAHARANPUR

हयात कॉलोनी में लकड़ी पर नक्काशी करता कारीगर

हयात कॉलोनी में लकड़ी पर नक्काशी करता कारीगर- फोटो : SAHARANPUR

वुड कार्विंग कारोबारी अयाज अहमद

वुड कार्विंग कारोबारी अयाज अहमद- फोटो : SAHARANPUR

वुड कार्विंग कारोबारी चौधरी कामिल

वुड कार्विंग कारोबारी चौधरी कामिल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed