{"_id":"61bf75fbbcc08d659d22ea81","slug":"won-a-total-of-21-medals-including-15-gold-in-state-athletics-saharanpur-news-mrt569707187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य एथलेटिक्स में 15 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य एथलेटिक्स में 15 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में हुई 30वीं मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पदक विजेताओं को बधाई दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हुई 30वीं मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक हासिल किए। खेल विभाग के अधिकारियों तथा खेल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदक विजेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता में 30 से 95 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जनपद सहारनपुर से नौ खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे और सभी ने पदक हासिल किए। संदीप कुमार ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़, गोला फेंक और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीते। अरुण कुमार ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। रामशरण ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। विजेंद्र कुमार ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की चक्का फेंक में स्वर्ण तथा भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। रवि किरन ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा लंबी कूद और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किए। सुरेंद्र सिंह ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पांच किलोमीटर वाक में स्वर्ण तथा 400 मीटर मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। रमेश त्यागी ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पांच किलोमीटर वॉक में स्वर्ण तथा 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। बाबूराम सैनी ने 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पांच किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक जीता। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की रिले में रवि किरन, सुरेंद्र सिंह, रमेश त्यागी और बाबूराम सैनी ने स्वर्ण पदक जीते। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, डॉ. एके गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, यशपाल सिंह, ईश्वरपाल सिंह, पोपिन कुमार, संजय कुमार, सोहनवीर, दिनेश चौधरी आदि ने पदक विजेताओं को बधाई दी।