फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women will soon get admission in Darul Uloom with certain conditions

Saharanpur News: दारुल उलूम में शर्तों के साथ जल्द मिलेगा महिलाओं को प्रवेश

Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Women will soon get admission in Darul Uloom with certain conditions
देवबंद/सहारनपुर। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को जल्द हटा दिया जाएगा। महिलाएं कुछ शर्तों के साथ फिर से दारुल उलूम और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को निहार सकेंगी। इसके लिए प्रबंधन नए नियम बनाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

नवीन सत्र के आरंभ होने के साथ ही दारुल उलूम प्रबंधन ने छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए नियमों को सख्त किया हुआ था। जिससे छात्र पढ़ाई पर ही ध्यान क्रेंद्रित रखें, लेकिन बाहर से संस्था को देखने के लिए आने वाली महिलाओं की भीड़ की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं महिलाएं पर्दे का ख्याल न रखते हुए यहां रील बना रही थीं। जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। इससे संस्था की बदनामी हो रही थी। लगातार इसकी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। बीती 17 मई को सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए प्रबंधन ने संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी। इसकी वजह से दारुल उलूम को देखने की ख्वाहिश लेकर देवबंद पहुंचने वाली महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। लगातार इस तरह की जानकारियां संस्था को मिल रही थीं। जिसके बाद दारुल उलूम ने अब रुख थोड़ा नरम किया है।
विज्ञापन

सोमवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि संस्था में पुन: महिलाओं के प्रवेश को लेकर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद जल्द ही महिलाओं को संस्था में कुछ शर्तों के साथ भीतर आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हो सकते हैं नए नियम
दारुल उलूम के सूत्र बताते हैं कि प्रबंधतंत्र नए नियमों के तहत संस्था में फोटोग्राफी को पूर्णतया वर्जित कर सकता है। इतना ही नहीं महिला या पुरुष किसी को संस्था के भीतर या बाहर के परिसर में रील बनाने की इजाजत नहीं होगी। बताया यह भी गया है कि प्रबंधन विचार कर रहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति संस्था के भीतर मोबाइल न लेकर जाए। खासकर एक एंट्री पास भी तैयार किया जा रहा है। जिसके बगैर किसी को अंदर जाकर घूमने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed