फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women were ahead in getting votes in the campaign

अभियान में वोट बनवाने में आगे रही महिलाएं

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women were ahead in getting votes in the campaign
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें सात दिन में ही 12240 लोगों ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया। पहली बार वोट बनवाने वाले युवाओं से भी ज्यादा संख्या महिलाओं की रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र के 2760 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के नेतृत्व विशेष अभियान भी चलाया गया। बीते सात दिन के दौरान जिले में 5799 महिलाओं ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है, जबकि युवाओं (18 वर्ष) की संख्या 5445 रही। इस वर्ष 18 साल पूरे कर चुके युवाओं ने फार्म छह भरा। एक से सात नवंबर तक 12240 आवेदन आए। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

एक से सात नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 12240 लोगों ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। जांच कराकर मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। - आलोक शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से सात नवंबर तक नाम जुड़वाने के लिए किए गए आवेदन
विधानसभा क्षेत्र आवेदन युवा महिलाएं दिव्यांग
बेहट 1872 856 971 00
नकुड 1346 640 670 00
सहारनपुर 1444 390 663 00
सहारनपुर देहात 1179 361 582 00
देवबंद 3002 1778 1154 05
रामपुर मनिहारान 1740 822 858 19
गंगोह 1657 598 901 08
योग 12240 5445 5799 32
इतने वोट काटे जाएंगे
मृतक 1970
शिफ्ट हुए 984
डुप्लीकेट 498
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed