फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women went to the neighborhood, thieves stole jewellery worth Rs 10 lakh.

Saharanpur News: महिलाएं गईं पड़ोस में, चोरों ने साफ किए दस लाख के जेवर

Fri, 06 Mar 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women went to the neighborhood, thieves stole jewellery worth Rs 10 lakh.
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला कोटला में दिनदहाड़े एक मकान से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। आरोप है कि दो महिलाओं ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


मोहल्लावासी महिला नसीमा व साहिबा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पति काम पर गए हुए थे और वह पड़ोस में गईं थीं। जल्दबाजी मेंं वह घर के दरवाजे की केवल कुंडी लगाकर चली गईं और ताला नहीं लगाया। लौटने पर देखा तो दरवाजा खुला था। मकान के भीतर गईं तो दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे और कमरों में रखी अलमारियां भी खुली थीं। अलमारियों के लाॅकर में रखे सोने व चांदी के जेवर गायब थे। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। मोहल्ले में खेल रहे बच्चों ने दो महिलाओं को उनके घर से निकलते देखा। उनके हाथ में एक थैला भी था। पीड़िताओं ने करीब दस लाख रुपये के जेवर चोरी होने की बात कही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर घटना का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed