फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women took out cycle rally

महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women took out cycle rally
सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्मार्ट सिटी सहारनपुर लिमिटेड ने महिलाओं की साइकिल रैली का आयोजन किया। साइकिल रैली कराने का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

साइकिल रैली दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चुंगी से शुरू होकर कोर्ट रोड, घंटाघर और अंबाला रोड को होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पर पहुंचकर हुई। रैली का उद्घाटन स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल महिलाओं और लड़कियों को साइकिल चलाने के फायदे बताए। उन्होंने कहा शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए साइकिल चलाना बेहतर विकल्प है। साइकिल चलाकर हम अपने शरीर के इम्युन सेल्स को एक्टिव करते हैं। साथ ही साइकिल चलाने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। साइकिल चलाने वालों को दिल से जुड़ी बीमारियां, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां, शुगर आदि होने का खतरा बेहद कम रहता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष साइकिल जरूर चलानी चाहिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने कहा साइकिलिंग एक्सरसाइज करने का बेहतर जरिया है। साइकिल चलाने से शरीर में कैलोरी और फैट कम करने में मदद मिलती है। इससे वजट घटता है और शरीर फिट व स्लिम रहता है। रैली के दौरान अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी, साइकिल मोटिवेशन ऑफ इंडिया टीम से प्रेम सिंह, शबाना खान, आंचल, खुशी चौधरी, गुंजन, आरजू, आरुषी, अनिका, शगुन, अनमोल, वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed