फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women of self-help groups are doing self-employment with patriotism

Saharanpur News: देशभक्ति के साथ स्वरोजगार कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Tue, 12 Aug 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups are doing self-employment with patriotism
झंडे तैयार करती स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य। 
- जिले के 11 ब्लॉकों के 54 समूहों को मिला 2.75 लाख तिरंगों का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। बुधवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। ऐसे में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देशभक्ति के साथ स्वरोजगार कर रहीं हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से 2.75 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वह दो लाख से अधिक झंडे बना चुकी है।



उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। जिले में करीब नौ हजार से अधिक समूह अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में झंडा फहराया जाएगा। ऐसे में जिले के 11 ब्लॉकों के 54 स्वयं सहायता समूह को झंडे बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

समूह की 466 महिलाएं तिरंगे को तैयार करने के कार्य में लगीं हैं। विभाग की ओर से हर ब्लॉक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जैसे-जैसे झंडे तैयार हो रहे हैं, वैसे-वैसे विभागों को उनकी सप्लाई हो रही है। प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में साढ़े सात लाख से अधिक झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। झंडे के साइज और उनके कपड़े के हिसाब से समूह को भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह है ब्लॉकवार लक्ष्य

ब्लॉक--------------------------------लक्ष्य

बलियाखेड़ी--------------------------20,000

देवबंद--------------------------------28,000

गंगोह------------------------------25,000

मुजफ्फराबाद--------------------25,000

नागल----------------------------30,000

नकुड़------------------------------26,000

नानौता--------------------------25,000

पुंवारका-------------------------25,000

रामपुर मनिहारान--------------26,000

सढौली कदीम------------------20,000

सरसावा--------------------------26,000


वर्जन

- स्वयं सहायता समूह को तिरंगा बनाने का लक्ष्य दिया गया है। समूह की सदस्य झंडा बनाने के कार्य में लगी है। विभागों को झंडे भेजे जा रहे हैं। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। - इंद्रपाल, उपायुक्त स्वतः रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed