फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women earned Rs 2.34 crore by preparing sugarcane saplings

Saharanpur News: गन्ने की पौध तैयार कर महिलाओं ने कमाए 2.34 करोड रुपये

Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Women earned Rs 2.34 crore by preparing sugarcane saplings
गन्ने की पौध - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गन्ने की पौध तैयार करने में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। मंडल के 410 स्वयं सहायता समूहों से जुडी 7744 महिलाओं ने 18,795,675 शरदकालीन गन्ने की पौध तैयार की। जिसे बेचकर उन्हें 2,34,06,452 रुपये की आय प्राप्त हुई।
विज्ञापन

मंडल में शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए बड चिप और सिंगल बड विधि से महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने पौध तैयार कर किसानों को बेची। इसमें 410 समूहों से जुड़ी 7744 महिलाओं ने गन्ने की पौध को तैयार किया। इसमें सिंगल बड विधि से 12632448 पौध और बड चिप विधि से 6163227 पौध तैयार की। इन महिलाओं को सिंगल बड विधि से तैयार की गई प्रति पौध पर 2.60 रुपये दिए जाते हैं। इसमें 1.30 रुपये किसान और इतने ही गन्ना विभाग द्वारा अनुदान के रूप में दिए जाते हैं। बड चिप विधि से तैयार गन्ने की प्रति पौध के तीन रुपये मिलते हैं। इसमें 1.50 रुपये किसान और इतना ही भुगतान गन्ना विभाग द्वारा किया जाता है। मंडल की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने 18,795,675 पौध तैयार की। संवाद
विज्ञापन

पौध से एक महीने अगेती हो जाती है फसल
गन्ने की बड चिप विधि से पौध तैयार करने के लिए इसकी आंख को एक यंत्र की सहायता से निकालकर ट्रे में लगाया जाता है। सिंगल बड विधि में गन्ने की आंख वाला एक छोटा टुकड़ा काटा जाता है। उस टुकडे़ को ट्रे में रोपा जाता है। इससे रोग रहित गन्ने की पौध तैयार होती है। इसमें न सिर्फ फुटाव अधिक होता है बल्कि फसल एक महीने अगेती भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौध तैयार करने के लिए पहले स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। बड चिप विधि से तैयार प्रति पौध तीन रुपये और सिंगल बड से तैयार पौध के लिए 2.60 रुपये महिलाओं को दिए जाते हैं। इसमें किसान और गन्ना विभाग की आधी-आधी भागेदारी रहती है। बेची गई पौध का भुगतान संबंधित समूहों के बैैंक खाते में भेजा जाता है। - डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त
एक नजर में महिला स्वयं सहायता समूह
जनपद समूह महिलाएं
सहारनपुर 172 3286
मुजफ्फरनगर 172 3632
शामली 66 826
नोट: उप गन्ना आयुक्त कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed