{"_id":"639a0275b8faf45ce27a7f67","slug":"woman-s-knee-transplant-done-in-government-medical-college-saharanpur-news-mrt6177472156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया महिला के घुटने का प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया महिला के घुटने का प्रत्यारोपण
विज्ञापन
सरसावा। सालों से परेशान आयुष्मान कार्ड धारक एक महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक टीम ने घुटने का प्रत्यारोपण कर उसे स्वास्थ्य लाभ दिया है। आमतौर पर यह सर्जरी कठिन ही नहीं काफी महंगी भी है, जिसे आमतौर पर मरीज करा नहीं पाता। मुफ्त में हुए उपचार से महिला और उसके परिजनों ने चिकित्सकों का आभार जताया है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज आर्य ने जानकारी देते बताया की सरसावा क्षेत्र के ग्राम बीदपुर की महिला पिछले दो तीन सालों से घुटने को लेकर परेशान थीं। इसकी परेशानी को देखते हुए मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे घुटने की सफल सर्जरी कर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया। अब मरीज स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि यह मरीज आयुष्मान कार्ड धारक हैं। जिसका मेडिकल कॉलेज में मुफ्त इलाज हुआ है। सर्जरी करने वालों में डॉ. मनोज आर्य के अलावा डॉ. पवन बेहोशी करने वालों में डॉ. संदीप कुमार मौजूद रहे।
प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज धीरे-धीरे बुलंदियों की ओर जा रहा है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद ही सर्जरी हो पाती है किंतु आयुष्मान कार्ड की मदद से महिला का मुफ्त इलाज हुआ है। यह सर्जरी भी मेडिकल कॉलेज की एक बड़ी उपलब्धि है।