फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman's body recovered from Eastern Yamuna Canal

पूर्वी यमुनानहर से महिला का शव बरामद

Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's body recovered from Eastern Yamuna Canal
सहारनपुर। गांव दतौली रांघड़ से रविवार की शाम घर से निकली महिला का शव मानकमऊ में पूर्वी यमुना नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका मनोरोगी बताई गई है। पुलिस को शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र गांव दतौली रांघड़ निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी आनंद सिंह का शव सोमवार को मानकमऊ स्थित पूर्वी नहर से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव पीछे से बहते हुए आया था और लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मानकमऊ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने महिला के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए तो उसकी पहचान हो गई। कुछ देर बाद ही मृतका के परिजन भी गांव से चौकी पर पहुंच गए, जिन्होंने बताया कि पुष्पा रविवार की शाम घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पुष्पा मनोरोगी थी। पुलिस मान रही है कि पुष्पा ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर परिजन किसी पर हत्या का शक जाहिर करते हैं तो उसकी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed