फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman killed by hitting an iron rod in Chakhareti

चकहरेटी में लोहे की रॉड मारकर महिला की हत्या

Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by hitting an iron rod in Chakhareti
चकहरेटी में रॉड के हमले में महिला की मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी गांव में एक महिला की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अनैतिक संबंधों का विरोध करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला की हत्या किए जाने की सूचना पर थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद सिरोही सहित अन्य पुलिस टीम बुधवार रात गांव चकहरेटी पहुंची। यहां छानबीन करने पर पता चला कि शाम करीब साढ़े छह बजे चकहरेटी निवासी मिथुन और उसकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ही ज्योति के ऊपर रॉड से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी पुलिस का कहना है कि फिलहाल पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि पति और पत्नी में अनैतिक संबंधों के शक को लेकर अक्सर विवाद रहता था। इसे लेकर काफी समय से घर में कलह चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर ही बुधवार को भी दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इसी दौरान आवेश में आकर पति ने रॉड से प्रहार कर दिया। इसमें ज्योति की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पति के साथ ही परिवार के कुछ अन्य लोगों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed