{"_id":"5e5d4f4b8ebc3ec7510aabe9","slug":"woman-dies-under-the-wheel-of-a-tractor-trolley-saharanpur-news-mrt47182985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर महिला की मौत
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटा गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला का सिर टॉली के पहिए के नीचे आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की शाम महमुना (50) पत्नी इलियास निवासी गांव भारापुर बहादराबाद हरिद्वार से बेेटे के साथ बाइक से दवा लेने के लिए सहारनपुर आई थी। दवाई लेने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। तभी गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कुम्हारहेड़ा के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से मां-बेटा बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला का सिर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बेटा सड़क के किनारे कच्चे में लुढ़कर चला गया, जिससे वह बच गया। मां की मौत के बाद उसके बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।