{"_id":"5f46a29c8ebc3e41026f445b","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-brij-vihar-colony-saharanpur-news-mrt4981503103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृज विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
महिला साक्षी की फाईल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
बृज विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र की बृज विहार कालोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृज विहार कालोनी निवासी श्रवण मित्तल की बेटी साक्षी (25) की शादी इसी कालोनी के अभिषेक गोयल के साथ चार साल पूर्व हुई थी। श्रवण मित्तल के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि बुधवार दोपहर साक्षी की तबीयत बिगड़ गई। जिला चिकित्सालय ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
उधर, श्रवण मित्तल सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल में साक्षी को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने पति अभिषेक सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। थाना मंडी प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चलेगा, तभी उचित कार्रवाई की जाएगी।

साक्षी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन