{"_id":"6335de9524148539cb08a3d9","slug":"woman-crossing-the-road-dies-due-to-bike-collision-saharanpur-news-mrt607486198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर, नागल। सिडकी झबरेड़ा मार्ग पर बुधवार रात सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गांव बहोड़ूपुर निवासी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी अनुसार राजेश (50) पत्नी ऋषि पाल निवासी ग्राम बहोडूपुर बुधवार की रात आठ बजे अपने गांव के बस अड्डे के समीप कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह सड़क पार करने लगी तो सिडकी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवा दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद