{"_id":"64b98828b99eb49d66099124","slug":"woman-and-three-children-injured-due-to-falling-debris-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6301-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छत गिरने से मलबे में दबकर महिला और तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छत गिरने से मलबे में दबकर महिला और तीन बच्चे घायल
विज्ञापन
नानौता क्षेत्र के गांव देवपुरा में गिरी मकान की छत
बुधवार की रात हुआ हादसा, पड़ोसियों ने मलबे से बाहर निकाला
नानौता(सहारनपुर)। बरसात के बाद निकली तेज धूप के चलते बीती रात मकान की छत गिर गई, जिससे कमरे में सो रही महिला व तीन बच्चे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटा कर घायलों को बाहर निकाल सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी सुभाष कुमार पुत्र नन्हा की पत्नी अपने बच्चों व जेठ के बेटे के साथ अपने मकान के कमरे में सो रही थी। सोते समय करीब 10 बजे अचानक से मकान की छत गिर गई। छत गिरने से उसके नीचे सो रही ममता पत्नी सुभाष, उसका पुत्र गौरव व पुत्री मोनी तथा सुभाष के बड़े भाई कंवरसेन का पुत्र कार्तिक मलबे में दब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से मकान के समीप से गुजर रही गली में पानी भरे रहने के कारण दीवार बैठ जाने से यह हादसा हुआ है।