फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'With the help of the loser, call your servant aaja'

खाटू वाले श्याम बाबा की भक्ति में डूबे श्याम प्रेमी

Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
'With the help of the loser, call your servant aaja'
सहारनपुर। श्री राम बाला जी सेवा समिति की ओर से एक शाम बाला जी एवं श्री श्याम बाबा के नाम का आयोजन किया गया। भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित भूतेश्वर फील्ड में हुए समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और श्वेता अग्रवाल ने बाबा का गुणगान किया। हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आज आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात तक श्याम प्रेमी श्याम बाबा की भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे के अलावा हम हारे-हारे तुम हारे के सहारे, मेरा सांवरिया आएगा, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। बाला जी महाराज के भी सुंदर भजन सुनाए। बालाजी महाराज और खाटू वाले श्याम बाबा का सुंदर दरबार आकर्षक का केंद्र रहा। देर रात तक श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज और श्याम बाबा का गुणगान किया। आरती के उपरांत 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, संजय कर्णवाल आदि रहे। मुख्य यजमान सतीश सिंघल, हितेश गर्ग, माई दयाल सिंह, विश्वनाथ गोयल, प्रेम शर्मा, पुनीत आहूजा, विनीत पाहुजा आदि ने बाबा का विधिवत पूजन कर भजन संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed