फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With the construction of the shrine in the colony strain

कॉलोनी में धर्मस्थल के निर्माण से तनाव

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
With the construction of the shrine in the colony strain
कैलाशपुर की शत्रुघ्नपुरी कालोनी में धर्मस्थल के निर्माण के विरोध के चलते सोमवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर निर्माण रुकवाने की मांग। इसके बाद में दोनों पक्षों के लोगों की थाने में कई घंटे तक पंचायत चली।
विज्ञापन


हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया था। हालांकि देर शाम धर्मस्थल का रास्ता कॉलोनी से बाहर देने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

गागलहैड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर स्थित शत्रुघ्नपुरी कालोनी को सहारनपुर निवासी अनुज गुप्ता ने फ्लैट बनाकर तैयार किया था।

उसने कालोनी गेट के पास एक खाली पडे़ मकान को कुछ माह पूर्व प्यारे खां को बेच दिया। उस मकान के बाहर बताया जाता है कि किराए के लिए  एक बोर्ड भी लगाया गया था। दो दिन पूर्व वहां पर निर्माण कार्य शुरू किया  गया। उस मकान को धर्मस्थल का रूप दिया जा रहा था, जिसे देखकर कॉलोनीवासियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर पुलिस ने वहां काम बंद कराकर गेट को ताला लगा दिया था।
कॉलोनीवासी विकास, संगीता, कुसुम, प्रमोद, राजेंद्र सिंह, दीपक कुमार,  सुरेंद्र कुमार, कपिल शर्मा आदि ने बताया कि उब#की कॉलोनी में शत प्रतिशत  आबादी हिंदुओं की है।

 एक व्यक्ति मकान में धर्मस्थल बनाने से लोगों में नाराजगी फैल गई थी। इसकी शिकायत 16 दिसंबर 2015 को प्रशासन से की गई थी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए निर्माण कार्य रुकवाते हुए चेतावनी जारी की थी।

 इसके बावजूद व्यक्ति ने पहले हॉलनुमा कमरा बनाया। साथ ही बच्चों को धार्मिक किताबें वितरित की। उसके  बाद वहां पर धर्मस्थल बनाने की घोषणा की गई। इससे कॉलोनी का माहौल खराब हो गया। कालोनीवासियों ने डीएम से कहा कि यदि धर्मस्थल  के निर्माण पर रोक न लगाई गई तो किसी दिन बड़ा विवाद हो जाएगा।

इस मामले मे थाना पहुंचे सीओ प्रथम सुनिति शर्मा , सीओ सदर आनंद पांडे, एसडीएम सदर रामविलास यादव, तहसीलदार  सदर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया।

थाने पहुंचे मुकेश चौधरी, सपा नेता शहनवाज खान, कैलाशपुर प्रधान बंटी, प्रधान  अरुण प्रताप सिंह, दिलशाद प्रधान, सनव्वर प्रधान, मुकर्रम, अजर समेत  दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास किया गया।


इसके बाद इनमें सहमति बनाई गई कि धर्मस्थल के लिए कॉलोनी से बाहर 20 फीट का रास्ता कालोनाइजर देगा। इस रास्ते का निर्माण कांग्रेसी नेता मुकेश चौधरी और सपा नेता शहनवाज कराएंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ। एसओ गागलहेड़ी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed