गांव मढ़ और मुल्ला नागराजपुर से पकड़ी शराब की खेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासवर्ड पूछकर रकम उड़ाई
नानौता(ब्यूरो)। एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर एक किसान के खाते से किसी शातिर ने पांच हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम तिलफरा ऐनाबाद निवासी किसान ओमकुमार पुत्र जयपाल का नगर के पीएनबी शाखा में खाता है। ओमकुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उसके पास एक फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, जिसे शुरू करने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर व पासवर्ड बता दे। किसान ने आननफानन में उसे उक्त नंबर बता दिए, जिसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि उसके खाते से पांच हजार रुपये की रकम निकल गई है। मैसेज पढ़कर किसान के होश उड़ गए। किसान तुरंत बैंक पहुंचा और अपने एटीएम कार्ड को बंद कराया। इस मामले में किसान ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।