फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will seek votes in the name of caste and religion of those outs

जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों का होगा बहिष्कार

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Will seek votes in the name of caste and religion of those outs
पंचायत काे संबोधित करते वक्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सर्व समाज की बैठक में विधान सभा चुनाव में निष्पक्ष, ईमानदार और जनता के हितों को लेकर संघर्ष करने वाले प्रत्याशी को चुनने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


तय किया गया कि इस बार मतदान जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को प्राथमिकता में रखते हुए किया जाए। जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले का बहिष्कार किया जाएगा। किस प्रत्याशी को वोट दिया जाए, इसके लिए जल्द ही 15 सदस्यीय कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


देवबंद रोड स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल सिंह के आवास पर बुधवार को इस मुद्दे को लेकर बैठक आयोजित की गई। सरदार जसबीर ने कहा कि इस बार सही पार्टी व सही उम्मीदवार की जांच व परख करने के बाद ही निर्णय लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश नल्हेड़ा, शेर सिंह राणा, ज्ञान सिंह सैनी, नौशाद कुरैशी, जिपं सदस्य चौधरी कर्ण सिंह, जहीर अब्बासी, ओमप्रकाश चौधरी, पप्पू चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह, जोनू जानखेड़ा आदि ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रत्याशियों का चुनाव के समय चेहरा कुछ ओर होता है और जीत के बाद उनकी कार्यशैली और व्यवहार बदल जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि जिस पार्टी का उम्मीदवार समाज को जाति धर्म में न बांट कर सभी के साथ समान व्यवहार और सम्मान देने की बात करेगा उसे ही समर्थन दिया जाएगा। 


बैठक में तय किया गया कि जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। चौधरी विकास ने कहा कि शीघ्र ही देहात क्षेत्र से 15 व्यक्तियों की समिति का गठन किया जाएगा। 

समिति जो निर्णय लेगी सर्व समाज के लोग उसी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान करेगी। इस पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed