फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will remove the sting of malnutrition from possible campaign

संभव अभियान से दूर करेंगे कुपोषण का दंश

Sat, 17 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will remove the sting of malnutrition from possible campaign
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच कुपोषण को कम करने से उद्देश्य से तीन माह तक विशेष अभियान चलेगा, जिसे संभव अभियान का नाम दिया गया है। इसके तहत कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के साथ ही उनको स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन

सितंबर तक चलने वाले संभव अभियान में जनपद की 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। माह में दो बार उनका वजन करने के साथ ही पोषाहार वितरित किया जाएगा। अति कुपोषित बच्चों को चिकित्सालय में उपचार दिलाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों के परिजनों को भी जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही जिले की गर्भवती और धात्री महिलाओं को आयरन की गोलियां और पोषाहार के पैकेट वितरित किए जाएंगे। उन केंद्रों पर कुपोषण वाटिकाओं का निर्माण कराया जाएगा, जहां पर अभी पोषण वाटिका नहीं बन पाई है। इसके अलावा प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषण को दूर करने के टिप्स दिए जाएंगे। इसमें समस्त आंगनबाड़ी घर-घर भी जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव और सफाई के प्रति भी करेंगे जागरूक
लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करने एवं वैक्सीन लगाए जाने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर आंकड़ों पर
जिले में 20 हजार कुपोषित बच्चे हैं।
1400 अति कुपोषित बच्चे हैं।
67 हजार धात्री व गर्भवती महिलाएं हैं।
संभव अभियान की शुरूआत कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक दिवस में आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी दिलाया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। -आशा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed