फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will not tolerate negligence in duty: DM

बर्दाश्त नहीं होगी ड्यूटी में लापरवाही: डीएम

Fri, 18 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will not tolerate negligence in duty: DM
राजकीय मेडिकल कालेज में चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम अखिलेश सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने एक बार फिर चेताया कि कोरोना ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वह शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में चिकित्साधिकारियों की बैठक ले रहे थे। कोरोना पर नियंत्रण को उन्होंने जांचें बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीज को समय से एल-1 कोविड सेंटर में ही बेहतर इलाज संभव है। इसलिए कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। कोविड-19 से बचाव और सुरक्षा के संबंध में लोगों को निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को उपचारित रोगियों की जानकारी एकत्रित करने तथा रोगियों के ठीक होने की दर बढ़ाने के निर्देश दिए। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने, कोविड में मरीजों का मास्क प्रतिदिन बदलने तथा अस्पताल आने वाली जनता से मास्क अनिवार्य रूप से लगवाकर रखने के भी निर्देश दिए। कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा। मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। इस बात का विशेेष ध्यान रखा जाए कि ड्यूटी में लगे डॉक्टर व जूनियर डॉक्टर अपना कार्य अच्छे तरीके से करें। चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीज को दवाओं के साथ-साथ संवेदनाओं और प्यार की अधिक जरूरत रहती है। यदि कहीं चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की जरूरत है उसे तुरंत पूर्ण करें। बैठक में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया, प्रोफेसर डॉ. विवेक मराठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed