फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will not let the spark of CAA's protest be extinguished

सीएए के विरोध की चिंगारी को नहीं बुझने देंगे

Sun, 26 Jan 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Will not let the spark of CAA's protest be extinguished
रामपुर मनिहारान में सीएए व एनआरसी विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते इमरान मसूद। - फोटो : SAHARANPUR
सीएए के विरोध की चिंगारी को नहीं बुझने देंगे
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने उपस्थित जन समूह से कहा कि यह काला कानून देश की संप्रभुता के लिए खतरा है। इसके विरोध की चिंगारी को अब बुझने नहीं देना चाहिए।
रामपुर मनिहारान के एक बैंकट हाल में आयोजित सीएए और एनआरसी के विरोध में किए शक्ति प्रदर्शन के दौरान इमरान मसूद ने कहा यह कानून लाकर देश के मुसलमानों के साथ एक बड़ा राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। सीएए में भी एक बड़ा भेदभाव किया, इससे साफ हो गया है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी है। उन्होंने कहा कि जिस मुसलमानों ने अपने खून से इस देश को सींचा है। भाजपा सरकार आज सीएए, एनआरसी लाकर उन्हें देश से बाहर निकलना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने शक्ति प्रदर्शन में उपस्थित जन समूह का आह्वान करते हुए कहा कि अब इस विरोध की चिंगारी को बुझने नहीं देना है। बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने कहा कि इस कानून को लेकर जिस तरह से देश में उबाल है, उसने भाजपा सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। विधायक मसूद अख्तर ने भाजपा को कोसा। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकांत सिंह ने कहा कि सीएए व एनआरसी देश की जनता के साथ धोखा है। इसमें शायान मसूद, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, चौधरी तेज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से जो कहा, शांतिपूर्वक ढंग कहा
कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति ली, जबकि मंच पर सीएए, एनआरसी का विरोध प्रदर्शन का बैनर लगाया। इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति दी, लेकिन मंच से जो कहा गया शांतिपूर्वक ढंग से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed