फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will file a petition in the Supreme Court against the Waqf Bill: Imran Masood

वक्फ बिल के खिलाफ करेंगे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर : इमरान मसूद

Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Will file a petition in the Supreme Court against the Waqf Bill: Imran Masood
सहारनपुर। वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार एक-एक हर सभी को निशाना बना रही है। यह लड़ाई मुसलमान की नहीं, बल्कि संविधान की है। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से न्याय की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा का शुरूआत से ही एजेंडा रहा है कि एक-एक सभी को निशाना बनाया जाए। वक्फ संशोधन बिल भी इसका नतीजा है। इस बिल के माध्यम से भाजपा मुसलमानों को निशाना बना रही है, लेकिन यह लड़ाई मुसलमान की नहीं है। यह संविधान की लड़ाई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों की लड़ाई है। सांसद ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में भाजपा कैथोलिक को भी निशाना बनाने जा रही है। भाजपा की यह दमनकारी नीति किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिस तरह वक्फ संशोधन बिल पारित किया गया, उससे भाजपा क्या दर्शाना चाहती है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से इस बिल के खिलाफ है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed