फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will be able to apply for Haj pilgrimage till March 20

Saharanpur News: 20 मार्च तक कर सकेंगे हज यात्रा के लिए आवेदन

Sun, 12 Mar 2023 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Will be able to apply for Haj pilgrimage till March 20
देवबंद। केंद्रीय हज कमेटी द्वारा हज यात्रा आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने से लोगों को राहत मिली है। हज काउंटर के सचिव फहीम सिद्दीकी ने कहा कि तिथि को 10 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च करना राहत से भरा निर्णय है। लेकिन ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करने में आवेदनकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हज काउंटर के सचिव फहीम सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के नियमों में किए गए बदलावों के चलते आवेदन फार्म सबमिट नहीं हो पा रहे हैं, न ही इसके बारे में कोई गाइडलाइन अभी तक दी गई है। बताया कि हज यात्रा के लिए आवेदन करने की भाषा अंग्रेजी रखी गई है। जिसकी वजह से अंग्रेजी का ज्ञान न रखने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य हज कमेटी से अंग्रेजी के साथ ही हिंदी और उर्दू विकल्प भी आवेदन के लिए जोडे़ जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed