फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Widening and strengthening of roads, sign boards yet to be installed

Saharanpur News: सड़कों का हुआ चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, साइन बोर्ड लगने बाकी

Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Widening and strengthening of roads, sign boards yet to be installed
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिन सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। अब उन पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सड़कों पर काम पूर्ण होने के बाद नानौता, देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह सहित कई क्षेत्रों के दर्जनों गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होगे।
विज्ञापन

संबंधित क्षेत्रों में कई सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग उठ रही थी। कई सड़कों पर ऐसे मोड या दोराहे ऐसे हैं, जिनकी वजह से लोगों को सही राह का पता नहीं चल पाता है। जन प्रतिनिधियों के पत्र तथा जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने जनपद की चार सड़कों को लिया गया। इन सड़कों पर चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण का काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जहां साइन बोर्ड लगाने की जरूरत है वहां साइन बोर्ड और संकेतक भी लगाए जाएंगे, जिससे राहगीर भटके नहीं। उधर, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता मोहित गुप्ता ने बताया कि जिन मार्गों का जिक्र किया गया है उन पर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण आदि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अब साइन बोर्ड आदि लगने तथा सफेद पट्टी आदि बनाया जाना बाकी है, जिनकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इन मार्गों का हुआ था चयन
-दौलतपुर-नानौता-मंगलौर मार्ग से दुगचाड़ा, जटोला दामोदरपुर, चौंदाहेड़ी से होते हुए उत्तराखंड की सीमा तक चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।
-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर साईं मंदिर से देवबंद शुगर मिल से होते हुए देवबंद रणखंडी घलौली मार्ग पर रोड साइनेज का कार्य।
-रामपुर-गंगोह वाया जांडखेड़ा नैनखेड़ी मार्ग का सुदृढीकरण और साइनेज का कार्य।
-रामपुर-इस्लामनगर मार्ग पर बीसी द्वारा विशेष मरम्मत का कार्य एवं आबादी भाग में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य पर रोड साइनेज का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed