फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Why did this matter arise after so many days, there could be a conspiracy: Naresh Tikait

इतने दिन बाद क्यों उठा यह मामला, हो सकती है साजिश : नरेश टिकैत

Sat, 25 May 2024 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Why did this matter arise after so many days, there could be a conspiracy: Naresh Tikait
सहारनपुर। 14 वर्ष पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में पेश होने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार काफी मामले वापस ले चुकी है। इतने दिन बाद इस मामले को क्यों उठाया गया। इसके पीछे कोई न कोई साजिश हो सकती है, जबकि 14 साल में एक बार भी नोटिस नहीं मिला।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष कचहरी परिसर में सबसे पहले अधिवक्ता ओमी पंवार के चैंबर पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय का पूरा सम्मान करते हैं, जो भी फैसला होगा, उसको स्वीकार करेंगे। अदालत जमानत देगी तो घर चले जाएंगे, नहीं तो जेल। वहीं, अदालत पहुंचने से पहले वह दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर देश की जिम्मेदारी है। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि हमें तो इस मामले का हाल ही में पता चला है। पहले पता चलता तो तभी जमानत करा लेते। अदालत से जमानत मिलने के बाद लौटते समय भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनका आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सांसद और मुजफ्फरनगर से गठबंधन के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, चौधरी शोकेंद्र सिंह, पवन खटाना, चौधरी विनय कुमार, ओमपाल मलिक, जिलाध्यक्ष राजपाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, अधिवक्ता हर्षित चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, नागल बस अड्डे पर चौधरी नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। योगेंद्र, पहल सिंह, धनवीर, सुदेशपाल, गुरुवचन, भूरा, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जाम लगाने नहीं, पैदल जा रहे थे जिलाधिकारी कार्यालय
सरसावा के गांव झरौली निवासी विरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि को सरकारी घोषित कर दिया था। पेड़ भी काटकर दूसरों को पट्टे दे दिए थे। 10 मई 2010 को पंचायत के बाद वह सभी लोग पैदल जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे थे, लेकिन जाम नहीं लगाया था।
------
यह करा चुके जमानत
मामले में पूर्व विधायक इमरान मसूद, राजकुमार, सुशील चौधरी, ओमी पंवार, विरेंद्र, अब्दुल, प्रदीप चौधरी, प्रवेश गुर्जर, विरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सुरेशपाल, चंद्रपाल, अकलचंद, इलम सिंह, ओमकार, धर्मवीर, नरेश टिकैत, विरेंद्र शास्त्री जमानत करा चुके हैं।
---
इनका हो चुका निधन, सात आरोपियों नहीं कराई जमानत
मामले राजपाल, बलजीत, चरण सिंह, जोधा सिंह, रजनीश भी नामजद थे, जिनका निधन हो चुका है। वहीं, विरेंद्र गुर्जर, राज सिंह माजरा, मुकेश चौधरी, प्रीतम सिंह, जसवंत सैनी, मेलाराम पंवार, पप्पू ने जमानत नहीं कराई है।

----
मंडलायुक्त से मिले नरेश टिकैत
जल्द बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंडलायुक्त डॉ. ह्षिकेश भास्कर यशोद से भेंट की। उन्होंने अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानोें की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed