फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Who is the son-in-law of Azhar Masood?

आखिर किसे अजहर मसूद का दामाद बता गए सीएम योगी 

Sun, 24 Mar 2019 11:47 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 24 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Who is the son-in-law of Azhar Masood?
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के मां शाकंभरी के दर्शन के बाद चुनावी रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे चुनाव संग्राम में सियासी पारा चढ़ सकता है। बयान मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी अजहर मसूद को सहारनपुर से जोड़कर दिया। किसी नेता का नाम लिए बगैर ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अजहर मसूद का एक दामाद सहारनपुर में आ गया है, जो उसी की भाषा बोलता है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि इस चुनाव में जनता को तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसलार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास और सुरक्षा के नायक के रूप में राघव लखन पाल आगे बढ़ेंगे। अजहर मसूद का नाम चुनाव में किसी प्रत्याशी से जोड़कर लोग सहज ही अंदाज लगा चुके हैं कि योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी किस व्यक्ति पर की गई है।
विज्ञापन


लिहाजा योगी आदित्यनाथ के इस बयान से आने वाले दिनों में सहारनपुर में सियासी पारा चढ़ सकता है, जिससे चुनावी समीकरणों में भी बदलाव हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed