{"_id":"6886798d08f0d02a110d9de7","slug":"who-is-the-councillor-party-leader-mukesh-gakkhar-or-digvijay-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-155034-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पार्षद दल नेता कौन, मुकेश गक्खड़ या दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पार्षद दल नेता कौन, मुकेश गक्खड़ या दिग्विजय
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पार्षद दल नेता मुकेश गक्खड़ का स्वागत करते नगर विधायक राजीव गुंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम में पार्षद दल नेता कौन है मुकेश गक्खड़ या दिग्विजय चौहान? यह बड़ा सवाल इन दिनों लोगों के मन में है, क्योंकि महापौर दिग्विजय सिंह चौहान को पार्षद दल नेता बता रहे हैं, जबकि संगठन मुकेश गक्खड़ को।
संजय गर्ग को हटाने के बाद पार्षद दिग्विजय सिंह को पार्षद दल का नेता बनाया गया था, लेकिन तीन दिन बाद ही महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और उनकी पार्टी ने उप सभापति रहे पार्षद मुकेश गक्खड़ को पार्षद दल का नेता घोषित कर दिया। ऐसे में लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि असली पार्षद दल नेता कौन है। पिछले दिनों नगर निगम में हुई बैठक में भी दिग्विजय सिंह महापौर की बगल में बैठे थे, जबकि मुकेश गक्खड़ दूर बैठे थे।
26 जुलाई को हुए भाजपा के कार्यक्रम में मुकेश गक्खड़ को ही पार्षद दल नेता घोषित किया गया है। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। मुकेश गक्खड़ का कहना है कि महापौर डॉ. अजय कुमार दिग्विजय चौहान को पार्षद दल नेता मान रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनको बनाया है।