फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Who has threatened to mince made by the Congress candidate: Piyush

बोटी-बोटी की धमकी देने वाले को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी : पीयूष

Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Who has threatened to mince made by the Congress candidate: Piyush
छुटमलपुर में रैली संबोधित करते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के छुटमलपुर में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जिस कांग्रेस को दिल्ली से हटाया उसे प्रदेश से भी दूर रखना है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोटी-बोटी करने की धमकी देने वाले को यहां प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


इससे कांग्रेस के चरित्र का पता चलता है। उन्होंने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक करोड़ 80 लाख घरों में बिजली तक नहीं है। सपा सरकार ने केंद्र की ज्यादातर योजनाओं को नाकाम करने का काम किया है।  
विज्ञापन

    
शनिवार को बेहट रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि जिस उत्साह के साथ वे सहारनपुर आए थे, यहां का अपराध देखकर वह उत्साह खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अपराध के चलते प्रदेश की जनता भयभीत है। गोयल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए प्रदेश में जल्द ही एनर्जी पंप लगवाने की बात कही। सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के धन से सैफई में नाच करा रही है।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सपा सरकार में दंगे के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सभा के दौरान सपा के प्रदेश सचिव गोकरण दत्त शर्मा ने पत्नी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता सुनील अग्रवाल ने की।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश मलिक, केएल अरोड़ा, रमा गुप्ता, अल्पना तलवार, अवनीत कौर, नीरज माहेश्वरी, गौरव राणा, नीरज गुप्ता, अखिलेश मित्तल, दिनेश सेठी, पंकज बंसल, अनुज गुप्ता, नवीन गुप्ता, सुनीत गुप्ता, गौरव राणा, गौतम चौधरी, अखिल वत्स, अमित वर्मा, पुनीत चौहान, शीतल विश्नोई मौजूद रहे।       

उधर, छुटमलपुर के एएचपी इंटर कालेज में आयोजित जनसभा के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी के हालात खराब हैं। सहारनपुर में ही 54 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है।


सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व सांसद जगदीश राणा, बेहट से प्रत्याशी महावीर राणा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा एवं मुल्कीराज सैनी, मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश एवं जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, ठा. जसबीर सिंह, यशपाल प्रजापति, अनुज राणा, विकास गुप्ता, राव अली बहादुर, राव वकील, राव नवाब, मुजाहिद हसन आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed