{"_id":"589cb2d64f1c1bc15537b4e6","slug":"when-overtaking-bus-upturned-27-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करते समय बस पलटी, 27 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करते समय बस पलटी, 27 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में सवारियों से भरी प्राइवेट बस स्कूल की बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुघर्टना में 12 महिलाओं समेत करीब 27 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
देवबंद-बडग़ांव मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस संख्या पीबी 11एई-8397 बृहस्पतिवार को देवबंद आ रही थी। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे बस जैसे ही झबीरन-अंबहेटा रोड पर पहुंची तो चालक ने अपने आगे चल रही स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
लेकिन बस की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे वहां चीख पुकार मचने लगी। सड़क से गुजर रहे राहगीर बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र सिंह राणा और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने यात्रियों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अन्य वाहनों से सीएचसी भेजा।
घायलों में सत्येंद्र प्रकाश (22) लुकादड़ी, चरण सिंह (60) नन्हेड़ा कलां, भागमल (30) नन्हेड़ा खुर्द, सईद (50) कायमपुर, वीरेंद्र (46) नन्हेड़ा कलां, मोहन लाल व उसकी पत्नी मुनेश कासिमपुर, राखी (नन्हेड़ा खुर्द), खतीजा बेगम व शिमला (अंबहेटा शेखां), उषा (50) अंबाला, अंजू शर्मा (45) रूड़की, शर्मा देवी
(40) व सतपाल (60) जखवाला, दुर्गा (70) जखवाला, किरणपाल (70) महेशपुर, रामपाल (67) व उसकी पत्नी सोमती (65) जडोदा पांडा, योगेश (30) जखवाला, केला देवी (अंबाला), बेदो (68) व प्रमोद (50) शामिल हैं। इनमें से पांच गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि दुघर्टना करीब 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। खाई में पड़ी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकलवा दिया गया।