{"_id":"61292a498ebc3e7a103bc22a","slug":"what-work-has-been-taken-from-450-contract-workers-will-have-to-be-accounted-for-saharanpur-news-mrt5536317152","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 संविदा कर्मियों से क्या कार्य लिया, देना होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 संविदा कर्मियों से क्या कार्य लिया, देना होगा हिसाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कालेज में मिली खामियों के संबंध में जांच करने के लिए गठित समिति ने जांच शुरू कर दी है। समिति राजकीय मेडिकल कालेज का भ्रमण कर चुकी है और अब रिपोर्ट बनाई जानी है। जांच रिपोर्ट में यह भी अहम बिंदु होगा कि संविदा पर रखे गए 450 कर्मियों से क्या क्या कार्य लिया। मंडलायुक्त ने पांच अधिकारियों की समिति बनाकर 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने एक सप्ताह पहले ही पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया था। तब उन्हें मौके पर कई तरह की अव्यवस्थाएं और खामियां मिली थीं। कालेज में रखे गए 450 संविदा कर्मियों के कार्य पर भी सवाल उठे थे। क्योंकि निरीक्षण के दौरान संविदा कर्मी मिले नहीं थे। इसके अलावा बेड की चादरों पर गंदगी और अन्य अव्यवस्थाएं पाई गई थीं। इस पर मंडलायुक्त लोकेश एम ने नाराजगी जताते हुए जांच कराने के निर्देश दिया था। साथ ही इस संबंध में शासन को भी पत्र भेजा गया है।
मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच करने के लिए पांच अधिकारियों की समिति बनाई गई। जांच समिति ने राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचकर निरीक्षण कर लिया है, जो जो खामियां मिली थीं उनको लेकर भी गहनता से पड़ताल की गई। अब समिति को जांच रिपोर्ट तैयार करनी है।
विज्ञापन
ये अधिकारी हैं जांच समिति में
अपर आयुक्त डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अर्चना द्विवेदी, सहायक निदेशक (कोषागार) गोविंद शुक्ला, अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) डा. अनीता जोशी, अधिशासी अभियंता सनत गुप्तऋषि शामिल हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज में मिली अव्यवस्थाओं को लेकर जांच कराई कराई जा रही है। समिति द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।- लोकेश एम, मंडलायुक्त