फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   What if the father had not been on the public: Ajit Singh

जो पिता का न हुआ वह जनता का क्या होगा : अजित सिंह

Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
What if the father had not been on the public: Ajit Singh
सभा को संबोधित करते अजित सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा मुजफ्फरनगर में दंगे कराकर सत्ता में आई है। यह नफरत की राजनीति करती है।
विज्ञापन


सपा-बसपा की किसान विरोधी नीतियों एवं कुशासन से भी जनता आजिज आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जो बेटा अपने पिता का न हो सका वह जनता का क्या होगा।  

अजित सिंह गंगोह में नानौता रोड पर अनाज मंडी में रालोद प्रत्याशी ठाकुर रजनीश चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लाखों उद्योग ठप हो गए हैं। विदेशों से कालाधन लाने का वादा भी केवल जुमला साबित हुआ।  
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। अखिलेश सरकार ने किसानों को मिलने वाले 1200 करोड़ रुपये का ब्याज मिल मालिकों पर माफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्तियों में धांधलियों के चलते गरीब युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। न बेरोजगारों को भत्ता मिला और न ही किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने कहा कि जो बेटा अपने पिता का न हो सका वह जनता का क्या होगा। 


उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि बहनजी से मिलने के लिए तो उनके कार्यकर्ताओं को भी अपनी जेब में हाथ डालना पड़ता है।

अध्यक्षता चौधरी अय्यूब और संचालन चौधरी धीर सिंह ने किया। इस मौके पर मौलाना अब्दुल इस्लाम, मो. मिया, रजनीश चौहान, चौ. सत्यपाल वर्मा, शर्मिष्ठा देवी आदि रही।  रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने सपा, बसपा और भाजपा जमकर निशाना साधा। आरोपों की बौछार कर डाली, लेकिन वह कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed