{"_id":"58efce214f1c1b791ecf7737","slug":"well-done-sangeeta-gave-ruby-to-patni","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबास ! संगीता ने रूबी को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबास ! संगीता ने रूबी को दी पटखनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती में भिड़ती महिला पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में देवी बाला सुंदरी मेले में चल रहे राष्ट्रीय दंगल में दिल्ली की संगीता पहलवान ने पंजाब की पहलवान रूबी को कुश्ती में हराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को देवी बाला सुंदरी मेले के चौथे दिन आयोजित नशा मुक्ति अभियान हरिद्वार के अन्तर्गत राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल के तत्वावधान पहली कुश्ती भोलू मोहद्दीनपुर व मेरठ के भूरा के बीच हुई।
जिसमें भूरा ने भोलू को हराकर अपना परचम लहराया। इसके बाद देवबंद के प्रवेश पहलवान तथा शिकरोडा के पहलवान राजा की कुश्ती बराबरी पर रही तथा दिलशाद पहलवान मलकपुर ने कुलदीप पहलवान गाजियाबाद को हराया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के पहलवान शाहनजर की कुश्ती बिल्लू पहलवान रामपुर के साथ हुई, कुश्ती बिना किसी निर्णय के बराबरी पर संपन्न हुई। दंगल की सबसे दिलचस्प कुश्ती महिला पहलवानों की रही।
जिसमें बडे़ संघर्ष के बाद दिल्ली की पहलवान संगीता ने जगरावां पंजाब की पहलवान रूबी को चित्तकर विजय हासिल की। पहलवान सुल्ताना लखनऊ ने रेफरी की भूमिका निभाई। दंगल में जिले भर के लोग भारी संख्या में कुश्ती देखने पहुंचे।
इस दौरान मेला प्रबन्धक पवन कुमार सिंघल, राजीव सिंघल, पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी, तेजपाल सिंह बालकृष्ण शर्मा, प्रवीन कुमार, कुरबान, रामकुमार भारद्वाज आदि थे।