{"_id":"69f6576ff56ffa18f70659b3","slug":"wedding-procession-bus-pelted-with-stones-road-blocked-ruckus-created-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174626-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बरात की बस पर पथराव, रास्ता रोककर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बरात की बस पर पथराव, रास्ता रोककर किया हंगामा
Sun, 03 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बालपुर में बरात लेकर जा रही बस पर पथराव करते हुए हंगामा किया गया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि बस में आग लगने की कोशिश भी की गई। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बालपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 30 अप्रैल की शाम बेटे की बरात गांव से नराली के लिए रवाना हो रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने बस को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बस के शीशे टूट गए और अंदर बैठे कई बराती घायल हो गए। जान बचाने के लिए लोगों को बस से उतरकर भागना पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि इस रास्ते से बरात नहीं जाने देंगे और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद दूल्हा पक्ष अन्य वाहनों से बरात लेकर गंतव्य तक पहुंचा और शादी संपन्न कराई। इस मामले में पुलिस ने राहुल, सन्नी, दीपक, सूरज, विशाल, रवि, विक्की, शुभम, ब्रिजेश, बिट्टू, सचिन, अतर सिंह, अजय, प्रियंका, ललिता, मीनाक्षी, आरती व रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।