फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weather became pleasant due to rain, relief from heat

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, relief from heat
सहारनपुर के सर्किट हाउस रोड पर बरसात में हुआ जलभराव से होकर जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चार दिन की उमस भरी भीषण गर्मी के बाद जनपद में बृहस्पतिवार को करीब आठ घंटे तक लगातार हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

जनपद में कईं दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। लोगों को पंखों और कूलर में भी राहत नहीं मिल रही थी। बीते दो दिन से बारिश होने के आसार बने हुए थे, लेकिन बुधवार की शाम मौसम पूरी तरह साफ हो गया था। बुधवार मध्य रात्रि के बाद मौसम ने करवट बदली, जिसके बाद तड़के तीन बजे से हल्की बरसात शुरू हो गई। यह बरसात बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे तक कभी कम तो कभी थोड़ी तेज होती रही।
बूंदाबांदी के साथ हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना होने के साथ ही ठंडा हो गया। 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 था।
विज्ञापन

जलभराव और कीचड़ ने किया परेशान
सहारनपुर। महानगर में सीवर लाइन डालने के लिए अंबाला रोड और देहरादून रोड पर खोदाई की गई है। बारिश की वजह से पूरे मार्ग पर कीचड़ हो गया। इस मार्ग से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, देहरादून और मेरठ आदि के यात्री गुजरते हैं, जिनको कीचड़ के बीच से वाहन लेकर निकलने में परेशानी रही। सर्किट हाउस मार्ग, सौ फुटा मार्ग, नवीन नगर, रामनगर आदि में जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह जलभराव
सहारनपुर। हल्की सी बारिश ने ही महानगर के अनेक मोहल्लों में हुए जलभराव ने नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। बूढ़ी माई चौक, इस्लामिया इंटर कॉलेज मार्ग, कंबोह का पुल और बकरा मार्केट में जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी रही। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि क्षेत्र में नाले नहीं बनने की वजह से जलभराव रहा।

फसलों का मिलेगा लाभ
सहारनपुर। बरसात होने का फसलों को भी लाभ मिलेगा। उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यह बरसात फसलों के लिए वरदान साबित होगी। बरसात का गन्ना, ज्वार की फसल के साथ सब्जी के लिए भी लाभकारी रहेगी। धान की रोपाई शुरु हो जाएगी। आम और जामुन को भी बारिश का लाभ मिलेगा।

सहारनपुर में बरसात के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर हुआ कीचड़ लगा जाम

सहारनपुर में बरसात के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर हुआ कीचड़ लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के गलिरा रोड पर बरसात में हुआ जलभराव से होकर जाते वाहन

सहारनपुर के गलिरा रोड पर बरसात में हुआ जलभराव से होकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान गड़ढो और कीचड़ में तब्दील एसएएम इंटर कॉलेज मार्ग

स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान गड़ढो और कीचड़ में तब्दील एसएएम इंटर कॉलेज मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान बरसात के चलते गड़ढो और कीचड़ होने बंद किया गया रामनगर व गोविन्द नग?

स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान बरसात के चलते गड़ढो और कीचड़ होने बंद किया गया रामनगर व गोविन्द नग?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड पर बरसात में हुआ जलभराव से होकर जाते वाहन

सहारनपुर में कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड पर बरसात में हुआ जलभराव से होकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में होती बरसात में होकर जाते वाहनो पर जाते लोग

सहारनपुर में होती बरसात में होकर जाते वाहनो पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के दौरान दिन में हुई रात शौरूम में जलती लाइट

सहारनपुर में बरसात के दौरान दिन में हुई रात शौरूम में जलती लाइट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर हुआ कीचड़ और जलभराव

सहारनपुर में बरसात के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर हुआ कीचड़ और जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed