फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weather became cold, bone joints started hurting

Saharanpur News: मौसम हुआ सर्द, हड्डियों के जोड़ करने लगे दर्द

Wed, 29 Nov 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Weather became cold, bone joints started hurting
सहारनपुर। मौसम बदलने के साथ ही बुजुर्गों की परेशानी बढ़ने लगी हैं। बढ़ती सर्दी में उन्हें जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या हो रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक सर्दी के मौसम में उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। अचानक से सर्दी बढ़ गई। बढ़ती सर्दी का असर बुजुर्गों पर साफ देखा जा रहा है। वह कमर, शरीर के जोड़ के अलावा हड्डियों में दर्द की शिकायत होने से काफी परेशान हैं। जैसे कंपकंपाने वाली सर्दी बढ़ेगी, वैसे ही लोगों में जोड़ों के दर्द की परेशानियां भी और अधिक बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मराज मनु ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीज आ रहे हैं। इनमें से जोड़ दर्द, घुटनों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, पुरानी चोट का दर्द उभरने की परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक है। खासकर सर्दी के मौसम में बुजुर्गों की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार दर्द अधिक होने पर मरीज दर्द निवारक दवाएं लेने लगते हैं, इससे असर रहने तक ही आराम मिलता है। स्वयं दवा न लेकर चिकित्सक से परामर्श जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- यह बरतें सावधानी
- लंबे समय तक एक ही अवस्था में न बैठें
- ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी से नहाएं
- ठंड के मौसम में धूप सेकें, इससे विटामिन डी प्राप्त होगी
- ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें, गर्म भोजन करें।
- चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
- गर्म कपड़े पहनें
- घर के अंदर व्यायाम करते रहें।
- पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed