फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wealth rained in Navratri, vehicles sold and property purchased

नवरात्र में हुई धनवर्षा, खूब बिके वाहन और खरीदी संपत्ति

Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wealth rained in Navratri, vehicles sold and property purchased
- ड्राई फ्रूट्स कारोबारी राजीव कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारी सीजन कारोबार के लिहाज से बेहतर चल रहा है। नवरात्र में ही बाजार में धनवर्षा हुई। अक्तूबर के 12 दिन में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के वाहनों की बिक्री हुई है। इसके अलावा मकान, दुकान और जमीन खरीदने में भी नवरात्र के दौरान लोगों ने खास रुचि दिखाई। इससे जाहिर है कि आगे भी त्योहारी सीजन कारोबार के लिए और बेहतर होने वाला है।
विज्ञापन

इसको लेकर कारोबारी भी उत्साहित हैं और त्योहारी सीजन के लिए तैयारी कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फर्नीचर और आटोमोबाइल से लेकर ज्वेलरी तक के कारोबारी त्योहारी सीजन के लिए स्टाक पूरा कर चुके हैं। नवरात्र में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी और वैसा ही रहा। चूंकि बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से कारोबार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। त्योहार को लेकर ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आटोमोबाइल कारोबार में उछाल
बीते वर्ष ऑटोमोबाइल कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। नवरात्र में लोग वाहन खरीदकर अपने घर लाना चाहते हैं, जिसके चलते इस बार काफी लोगों ने वाहन खरीदे। आरटीओ कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि एक से 12 अक्तूबर तक ही 850 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ। इसके अलावा 250 से ज्यादा के पंजीकरण अभी होने बाकी हैं। अनुमान के तौर पर 800 दुपहिया वाहन और करीब 200 चार पहिया वाहनों की बिक्री नवरात्र के दौरान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर पर रही भीड़
नवरात्र में लोग शुभ कार्य करते हैं तो संपत्ति खरीद को भी अच्छा मानते हैं। यही वजह है कि एक से 12 अक्तूबर तक 1800 से ज्यादा संपत्तियों के बैनामे हुए। नया घर खरीदकर काफी लोगों ने नवरात्र के दौरान ही गृह प्रवेश किया। इससे प्रापर्टी के कारोबार में भी अच्छा उछाल माना गया है और भविष्य में और बेहतर होने की उम्मीद है।
कारोबारियों की बात
- स्वाति होंडा शोरूम मालिक निपुण जैन का कहना है कि कारोबार के लिहाज से नवरात्र अच्छा रहा। बीते वर्ष के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा कारोबार हुआ। आगे भी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है।
- ज्वेलर्स शोरूम मालिक गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि जेवर खरीदने में लोगों की रुचि बढ़ी है। बीते वर्ष के मुकाबले कारोबार अच्छा रहा। शादियों और त्योहारी सीजन भी बेहतर रहेगा।

- ड्राई फ्रूट्स कारोबारी राजीव कुमार का कहना है कि नवरात्र में ड्राई फ्रूट्स की बिक्री 10 से 15 प्रतिशत बढ़ी है। अब करवाचौथ, दीपावली और भैया दूज पर भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

-  स्वाति होंडा शोरूम मालिक निपुण जैन

- स्वाति होंडा शोरूम मालिक निपुण जैन- फोटो : SAHARANPUR

-  ज्वेलर्स गौतम शंकर सिंघल

- ज्वेलर्स गौतम शंकर सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed