{"_id":"63dfe2a48b9a5255513c666f","slug":"we-will-not-leave-your-company-o-baba-till-death-saharanpur-news-c-14-1-106423-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, ओ बाबा मरते दम तक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, ओ बाबा मरते दम तक...
Sun, 05 Feb 2023 10:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
हिरनमरान में निकली बालाजी की प्रभात फैरी में शामिल श्रद्घालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्घाभाव से प्रभातफेरी निकाली गई। छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, ओ बाबा मरते दम तक...आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रविवार को ज्वालानगर स्थित इंदु अरोड़ा के निवास स्थान से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बालाजी महाराज के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और हनुमान चालीसा के पाठ से किया। प्रभातफेरी ज्वालानगर से मंगलनगर, लिंक रोड, गीता कॉलोनी, जाफरनवाज, मटियामहल होते हुए हिरनमाहरान में प्रमोद माहेश्वरी के निवास पर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। मार्ग में कृष्ण लाल बजाज, अशोक आहुजा, राकेश, जोनी, पीयूष वैश्य, आदित्य राठी, नीरज माहेश्वरी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बालाजी महाराज के रथ के साथ श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने मेरे घर में मेरे बाबा की ज्योत जली, मेरे भाग्य जगे, मेरे भाग्य जगे, आ जाओ बाबा, आ जाओ श्री प्रेतराज सरकार बाबा आ जाओ, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि सुबह हम जब प्रभु का स्मरण करते हैं तो हमारे पूरे दिन के क्रियाकलाप में प्रभु की कृपा का अहसास होता है।
इस दौरान अजय सूरी, अनिल सैनी, दीपक सहगल, नवीन वालिया, शरद, योगेश, राधेश्याम यादव, चिराग, योगेश अग्रवाल, मनोज वालिया, सतीश गुप्ता, बबलू, सुभाष सैनी मौजूद रहे।